मुझे लगा कि मरने वाला हूं: 'वॉर' के लिए फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर ऋतिक

ऐक्टर ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म 'वॉर' के लिए फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन करते वक्त उन्हें लगा था कि वह मरने वाले हैं। ऋतिक ने कहा, "मैं उस फिल्म के लिए तैयार नहीं था। मैं मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रभावित हुआ।" उन्होंने कहा, "फिल्म के बाद अच्छा महसूस नहीं हुआ, मैं डिप्रेशन में जाने वाला था।"

Load More