मुझे लगा था कि यह झूठ है: आईएमडीबी लिस्ट में शाहरुख को पीछे छोड़ टॉप पर आने को लेकर राशि
ऐक्ट्रेस राशि खन्ना ने बताया है कि आईएमडीबी के पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज़ की सूची में अभिनेता शाहरुख खान को पीछे छोड़ टॉप पर आने पर लगा था कि यह झूठ है। उन्होंने बताया, "मेरे पिता भी हैरान थे। पता था कि यह सिर्फ एक फेज़ है। किंग खान को कोई नहीं हरा सकता। मुझे मिली लोकप्रियता 'फर्ज़ी' के कारण थी।"