मुझे शादी के लिए कोर्ट तक जबरन लाया गया था: अमेरिकी अभिनेत्री सलमा हायेक
अमेरिकी अभिनेत्री सलमा हायेक ने पति फ्रांस्वॉ-एनरी पिनऑ संग कोर्ट मैरिज करने पर बातचीत की है। बकौल सलमा, उन्हें शादी से डर लगता था और उन्हें कोर्ट तक जबरन लाया गया था। उन्होंने 'ग्लैमर मैगज़ीन' से कहा, "मुझे पता नहीं था कि उस दिन मेरी शादी है...मेरे माता-पिता और भाई मेरी शादी के पीछे पड़े थे...मेरे पास विकल्प नहीं था।"