मुझे सफाई देने की ज़रूरत नहीं है: न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों के घरों पर रेड को लेकर अनुराग
'न्यूज़क्लिक' से जुड़े पत्रकारों के घरों पर की जा रही छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि उन्हें इसके लिए सफाई देने की ज़रूरत नहीं है। बकौल ठाकुर, अगर किसी ने गलत किया है तो जांच एजेंसियां जांच करती हैं। ईडी ने चीन से फंडिंग मिलने के आरोप को लेकर 'न्यूज़क्लिक' पर केस दर्ज किया है।