मुझे समझ नहीं आता कि क्रिकेटर कैप के ऊपर सनग्लासेस क्यों लगाते हैं: रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि कई क्रिकेटर कैच छूटने पर सूरज की रोशनी का बहाना बनाते हैं। उन्होंने कहा, "ये खिलाड़ी कैप के ऊपर सनग्लासेस लगाते हैं और यह बात मुझे समझ नहीं आती...बतौर कप्तान मैं जानता हूं कि जब कोई इस तरह के बहाने बनाता है...तो यह कितना ज़्यादा मुश्किल होता है।"