मुझे सिंगापुर जाकर दिल्ली मॉडल को पेश करने से रोका जा रहा है: पीएम से केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में लिखा है कि वर्ल्ड सिटी सम्मेलन में दुनियाभर के नेताओं के सामने दिल्ली मॉडल को पेश करने के लिए 1 अगस्त को सिंगापुर जाने से उन्हें रोका जा रहा है। बकौल केजरीवाल, उन्होंने केंद्र से सवा महीने पहले अनुमति मांगी थी जो अबतक उन्हें नहीं दी गई।