मुझे सिर्फ 15 मिनट में 28 करोड़ वोट मिले थे: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं, "जियो सिनेमा के एक अधिकारी ने बताया कि मुझे सिर्फ 15 मिनट में 28 करोड़ वोट मिले थे।" इस वीडियो में एल्विश के साथ उनके सपोर्टर्स भी दिख रहे हैं। इस शो में अभिषेक मल्हान रनर-अप रहे थे।