मुझे हमेशा से 'मद्रासी' कहा जाता रहा है: श्रीसंत

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसंत ने कहा है कि उन्हें हमेशा से 'मद्रासी' कहा जाता रहा है। श्रीसंत ने कहा, "मुंबई के अलावा और कहीं से भी होने पर आपको मद्रासी समझा जाता था। मैं यह तब से सुन रहा हूं जब मैं अंडर-13, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 खेल रहा था।" गौरतलब है, श्रीसंत केरल के रहने वाले हैं।

Load More