मुझे हिंदी बोलते देख लोगों को आश्चर्य होता है, पूछते हैं 'आपको हिंदी आती है?': नव्या नवेली

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने 'मैशेबल इंडिया' से हुई बातचीत में बताया है कि जब वह हिंदी में बात करती हैं तो लोगों को आश्चर्य होता है। उन्होंने कहा, "मुझे थोड़ा गुस्सा आता है जब मैं हिंदी में बात करती हूं और लोग कहते हैं, 'आपको हिंदी आती है'?" बकौल नव्या, हमें अपनी भाषा जाननी चाहिए।

Load More