मुझे ज़लालत भरे पद से मुक्त करें, वैसे भी मंत्री प्रमुख सचिव हैं: राजस्थान सीएम से मंत्री
राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ट्वीट कर कहा है कि उन्हें 'ज़लालत भरे मंत्री पद' से मुक्त कर उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका को दे दिए जाएं। चांदना ने लिखा, "वैसे भी वही (रांका)...सभी विभागों के मंत्री हैं।" चांदना के पास खेल, कौशल विकास, रोज़गार, आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न विभाग हैं।