मुठभेड़ के बाद ओडिशा में माओवादियों के ठिकाने से मिले कंडोम व प्रेग्नेंसी टेस्टिंग किट

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ के बाद माओवादियों के एक ठिकाने से पुलिस ने कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां और प्रेग्नेंसी टेस्टिंग किट ज़ब्त की हैं। ओडिशा पुलिस ने नबरंगपुर में माओवादी विरोधी अभियान चलाया था। पुलिस अधीक्षक (नबरंगपुर) एस. सुश्री ने कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि माओवादी शिविरों में महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा है।

Load More