मुठभेड़ के दौरान यूपी में हत्या के आरोपी ने पुलिसकर्मियों के सामने कनपटी पर तान ली बंदूक
मेरठ (यूपी) में पुलिसकर्मियों और एक बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखा कि पुलिसकर्मियों से घिरने के बाद हत्या के आरोपी बदमाश ने कनपटी पर बंदूक तान ली और खुदकुशी करने की धमकी दी। बदमाश ने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान भी पकड़ लिया था लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।