मुथूट माइक्रोफिन ने ₹960 करोड़ के आईपीओ के लिए रखा ₹277-291 प्रति शेयर का प्राइस बैंड
फाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी मुथूट माइक्रोफिन ने अगले हफ्ते आने वाले ₹960 करोड़ के आईपीओ के लिए ₹277-291 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कंपनी का आईपीओ 18 दिसंबर को खुलेगा और 20 दिसंबर को बंद हो जाएगा जबकि ऐंकर निवेशक 15 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे। कंपनी के आईपीओ में ₹760 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे।