मुद्दों की बात बाद में आएगी, अभी चुनाव पर ध्यान है: मेरठ से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार गोविल
धारावाहिक 'रामायण' में 'राम' की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर व लोकसभा चुनाव-2024 में मेरठ (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी के उम्मीदवार अरुण गोविल ने जनता के मुद्दों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा है, "मुद्दों की बात तो बाद में आएगी।" उन्होंने आगे कहा, "अभी मैंने मुद्दों के बारे में सोचना शुरू नहीं किया है...अभी तो चुनाव पर ध्यान है।"