स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सोमवार को टीवी रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 17' का विजेता घोषित किया गया जिन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ ₹50 लाख और एक कार मिली। शो में अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा क्रमशः पहले और दूसरे रनर-अप रहे। वहीं, 'बिग बॉस 17' के टॉप 5 फाइनलिस्ट में अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी शामिल रहे।