'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी पर मुंबई में ईद समारोह के दौरान फेंके गए अंडे
मुंबई में ईद समारोह के दौरान 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी पर अंडे फेंके गए जिससे वह नाराज़ हो गए। दरअसल, फारूकी एक दुकान पर आए थे और उस दौरान यह घटना हुई। दुकान के मालिक के मुताबिक, प्रतिद्वंद्वी दुकान के मालिक और स्टाफ ने यह काम किया क्योंकि वे फारूकी के उनकी दुकान में आने से नाराज़ थे।