'मुन्ना भाई...' से पहले 3-4 साल तक मेरे पास फिल्म नहीं थी, मैं खत्म हो चुका था: अरशद
अभिनेता अरशद वारसी ने कहा है कि फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से पहले 3-4 साल तक उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। उन्होंने कहा कि तब वे नज़रों से दूर और लगभग खत्म हो गए थे। वहीं, इस फिल्म के तीसरे हिस्से को लेकर उन्होंने कहा, "16-साल से इंतज़ार कर रहे...लेकिन लगता नहीं है कि पार्ट-3 बनेगा...काश ऐसा हो पाता।"