मुफ्त टिकट या 100% रिफंड मिलेगा: अमृतसर एयरपोर्ट पर 30 लोगों को छोड़कर उड़ान भरने पर स्कूट
स्कूट एयरलाइंस की अमृतसर-सिंगापुर फ्लाइट द्वारा 30 से अधिक यात्रियों को छोड़कर उड़ान भरे जाने के बाद विमानन कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को 14 दिनों के भीतर दूसरी फ्लाइट में मुफ्त टिकट देने या वाउचर के रूप में 120% रिफंड देने की पेशकश की है। विमानन कंपनी ने भुगतान के ओरिजनल मोड में 100% रिफंड का विकल्प भी दिया है।