इंदौर में मुफ्त में सिगरेट देने से इनकार करने पर एसआई ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा
इंदौर (मध्य प्रदेश) में बुधवार देर रात मुफ्त में सिगरेट का पैकेट देने से इनकार करने पर एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने दुकानदार को थाने में ले जाकर कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की। डीसीपी पंकज पांडे ने बताया, "आरोपी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए उसे पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।"