मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में जयपुर में 2 बीजेपी नेताओं में हुई नोकझोंक; सामने आया वीडियो

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा और उप-नेता प्रतिपक्ष (राजस्थान विधानसभा) राजेंद्र राठौड़ के बीच नोकझोंक हो गई। केंद्रीय मंंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीच-बचाव किया जिसका वीडियो सामने आया है। मीणा ने बाद में कहा कि उनका राठौड़ से कोई मतभेद नहीं है।

Load More