मुर्मू जी ने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की, राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए: तेजस्वी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद से द्रौपदी मुर्मू ने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है। उन्होंने कहा, "आपने विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार को हमने कभी नहीं सुना है।" बकौल तेजस्वी, "राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति नहीं चाहिए।"