डिंपल यादव ने करीब 3 लाख मतों के अंतर से जीता मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) के उप-चुनाव में उनकी बहू व सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख मतों के अंतर से हराया है।