मुलायम सिंह के मित्र व 48 साल से सैफई के प्रधान दर्शन सिंह का 90 वर्ष की आयु में निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के मित्र व 48 वर्षों से उनके पैतृक गांव सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव (90) का बीमारी के कारण शनिवार सुबह लखनऊ के लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। गौरतलब है, उन्हें यूपी में अखिलेश सरकार के दौरान यश भारती सम्मान दिया गया था। अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है।