मुलायम सिंह यादव को अब क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है: मेदांता अस्पताल
गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को अब क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कर लिया गया है। बकौल अस्पताल, विशेषज्ञों की टीम द्वारा मुलायम सिंह का इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुलायम सिंह पिछले कुछ दिनों से मेदांता में भर्ती हैं।