मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में किया गया शिफ्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव को रविवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, मुलायम सिंह पिछले कुछ दिनों से खराब सेहत के कारण मेदांता में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपर्णा यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।