मुलायम सिंह से मेदांता अस्पताल में लालू प्रसाद यादव व उनके बेटे तेजस्वी यादव ने की मुलाकात

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। इस दौरान मुलायम के बेटे व सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। तेजस्वी ने मुलाकात की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "डॉक्टरों का...कहना है...(मुलायम के) स्वास्थ में सुधार हुआ है।"

Load More