मुश्किल समय में श्रीलंका का समर्थन करने के लिए एस जयशंकर का धन्यवाद: जयसूर्या
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देने का समर्थन किए जाने को लेकर उन्हें धन्यवाद कहा है। जयसूर्या ने 'X' पर लिखा, "श्रीलंका में पर्यटन को भारत का समर्थन मिलना अमूल्य है। मुश्किल समय में अपने शब्दों से श्रीलंका का समर्थन करने के लिए एस जयशंकर का धन्यवाद।"