मुश्फिकुर ने वनडे सीरीज़ जीतने के बाद 'ब्रोकन हेलमेट' सेलिब्रेशन से श्रीलंका का उड़ाया मज़ाक
बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ 2-1 से जीतने के बाद 'ब्रोकन हेलमेट' सेलिब्रेशन से श्रीलंका का मज़ाक उड़ाया। इससे पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने टी20I सीरीज़ जीतने पर 'टाइम आउट' जश्न मनाकर बांग्लादेश का मज़ाक उड़ाया था। विश्व कप-2023 में टाइम आउट दिए जाने पर ऐंजेलो मैथ्यूज़ ने टूटे हेलमेट का ज़िक्र किया था।