मुसलमानों के ही ज़्यादा बच्चे होते हैं क्या? मेरे 5 बच्चे हैं: पीएम के बयान पर खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ज़्यादा बच्चे' वाले बयान पर छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली में कहा है, "हम बहुमत हासिल कर रहे हैं इसलिए वह (पीएम मोदी)...मंगलसूत्र व मुसलमानों के बारे में बात कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमेशा गरीबों के ज़्यादा बच्चे होते हैं…मुसलमानों के ही ज़्यादा बच्चे होते हैं क्या?...मेरे 5 बच्चे हैं।"