मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर एससी, एसटी व ओबीसी का आरक्षण बढ़ाएंगे: तेलंगाना में अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली में कहा है, "कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में मुसलमानों को 4% आरक्षण देकर एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने का काम किया है।" उन्होंने लोगों से कहा, "बीजेपी को 10 से ज़्यादा सीटें जिताइए…हम मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण बढ़ाएंगे।"

Load More