मुस्लिम जीरो लेकिन अल्पसंख्यक 5, NDA सरकार के मंत्रिमंडल में ऐसा कैसे हो गया?
4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. 9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 71 और नेताओं ने सांसद पद की शपथ ली. इस बार एक भी मंत्री मुस्लिम नहीं है. अल्पसंख्यक समुदाय में सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाले इस समुदाय को केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपना कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है.