मुस्लिम पति द्वारा बहुविवाह करने को असंवैधानिक घोषित करने के लिए जनहित याचिका दायर
दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर मुस्लिम पति द्वारा उसकी पत्नी की बिना लिखित अनुमति के द्विविवाह-बहुविवाह करने को असंवैधानिक/अवैध घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता ने मुस्लिम शादियों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराए जाने के लिए कानून बनाने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने इस पर केंद्र को नोटिस भेजकर उसका पक्ष मांगा है।