मुस्लिम मुक्त एनडीए: नई सरकार के गठन से पहले उमर अब्दुल्ला
केंद्र में नई सरकार के गठन से पहले नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने 'X' पर लिखा, "केवल बीजेपी ही नहीं, बल्कि पूरा एनडीए ही मुस्लिम मुक्त हो गया है। यह ईसाई मुक्त, बौद्ध मुक्त और सिख मुक्त भी है।" उन्होंने आगे लिखा, "इसके बावजूद सरकार 140 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करेगी।"