मुस्लिम सर्वाधिक कंडोम का इस्तेमाल करते हैं: पीएम मोदी के 'ज़्यादा बच्चे' वाले बयान पर ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ज़्यादा बच्चे' वाले बयान पर एक रैली में कहा है, "मुसलमानों की प्रजनन दर में गिरावट आई है।" उन्होंने कहा, "मुझे यह बोलने में कोई शर्म नहीं आ रही कि भारत में मुस्लिम मर्द कंडोम का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं…यह मैं नहीं बोल रहा हूं…मोदी सरकार बोल रही है।"