मुस्लिमों के 'नमाज़ के अधिकार' को प्रभावित किए बिना 'शिवलिंग' सुरक्षित रखें: ज्ञानवापी पर एससी
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि वाराणसी के डीएम मुसलमानों के 'प्रवेश और नमाज़ अदा करने के अधिकार' को प्रभावित किए बिना उस क्षेत्र की रक्षा करें जहां 'शिवलिंग' मिला है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई अब 19 मई को होगी।