मुहम्मद अली से फाइट करने वाले एकमात्र भारतीय बॉक्सर कौर सिंह का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
दिग्गज हेवीवेट बॉक्सर व मुहम्मद अली से फाइट करने वाले एकमात्र भारतीय बॉक्सर कौर सिंह का गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते थे। गौरतलब है, उन्होंने 1980 में चार राउंड के प्रदर्शनी मैच में मुहम्मद अली का मुकाबला किया था।