मुहर्रम के मौके पर निकाले गए जुलूस में एमपी में मुस्लिम युवक ने गाया 'यदा यदा ही धर्मस्य'
धार (मध्य प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मुहर्रम के मौके पर निकाले गए जुलूस में एक मुस्लिम युवक गीता का श्लोक 'यदा यदा ही धर्मस्य' गाता नज़र आ रहा है। वीडियो में कई लोग हाथों में तिरंगा लिए दिख रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो शेयर कर लिखा, "यही है मेरा हिंदुस्तान।"