मूर्ति तोड़े जाने पर महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुट आपस में भिड़े, 12 लोग हिरासत में लिए गए
जलगांव (महाराष्ट्र) में अज्ञात लोगों द्वारा एक मूर्ति को तोड़े जाने के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बताया कि 12 लोगों को हिरासत में लिया गया व स्थिति नियंत्रण में है। गौरतलब है, जलगांव में हाल ही में नमाज़ के दौरान एक मस्जिद के बाहर म्यूज़िक बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए थे।