मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गईं प्रसिद्ध मूर्तियों की तस्वीरें आईं सामने
सरकार ने रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गईं प्रसिद्ध मूर्तियों का वीडियो शेयर किया है। इनमें इंडिया गेट के पास सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट की प्रतिमा और केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की 12 फीट की प्रतिमा शामिल है। कर्नाटक के श्री वेणुगोपालस्वामी मंदिर के लिए गरुड़ देव की मूर्ति उन्होंने ही बनाई है।