मूल्यांकन को लेकर रुकी बिसलेरी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए टाटा की बातचीत: खबर
'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा समूह द्वारा पैकेज्ड वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनैशनल में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने को लेकर चल रही बातचीत रुक गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों के बीच मूल्यांकन को लेकर असहमति के चलते यह बातचीत रुकी है। बकौल रिपोर्ट, बिसलेरी के मालिक इस सौदे से करीब $1 बिलियन जुटाना चाहते हैं।