मूसलाधार बारिश के बीच दिल्ली में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि दिल्ली के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। उन्होंने बताया, "पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल (सोमवार) दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे।" इससे पहले केजरीवाल ने अफसरों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी थी।

Load More