मूसेवाला की जयंती पर परिवार ने बचपन की तस्वीरों से उन्हें दी श्रद्धांजलि, शेयर किया वीडियो
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने शनिवार को उनकी 29वीं जयंती पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके बचपन की तस्वीरें नज़र आ रही हैं। बचपन की एक तस्वीर में वह अपने माता-पिता के साथ बैठकर केक काटते हुए और एक तस्वीर में स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, "लेजेंड्स कभी नहीं मरते।"