मूसेवाला की मौत पर शोक जताने वाले पोस्ट को लेकर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी सिंगर शाए गिल
'पसूरी' गाने से मशहूर हुईं पाकिस्तानी सिंगर शाए गिल को सिद्धू मूसेवाला की मौत पर शोक जताने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। एक यूज़र ने उन्हें मेसेज किया, "बतौर मुस्लिम…आपको गैर-मुसलमानों की मौत पर…उनके लिए दुआ करने की अनुमति नहीं है।" इस पर उन्होंने कहा, "मैं ईसाई हूं…मैं अलग-अलग धर्म के लोगों के लिए...प्रार्थना कर सकती हूं।"