मूसेवाला की सुरक्षा हटाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब की 'आप' सरकार से मांगा जवाब
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिंगर-नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब की 'आप' सरकार से जवाब मांगा है। सरकार को मूसेवाला की सुरक्षा हटाने और जानकारी लीक होने के संबंध में 2 जून तक हाईकोर्ट को जवाब देना होगा। दरअसल, मूसेवाला समेत 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा हटाते हुए 'आप' ने इसे 'वीआईपी कल्चर पर वार' बताया था।