मूसेवाला की हत्या की सीबीआई जांच की मांग के साथ बीजेपी नेता ने एससी में दायर की याचिका
पंजाब बीजेपी के नेता जगजीत सिंह ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सीबीआई जांच का आग्रह करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। याचिका में कहा गया कि हत्याकांड में अंतर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय अपराधियों के शामिल होने का संदेह है। याचिका के मुताबिक, "पंजाब में भय का महौल है, न्यायालय द्वारा इसमें हस्तक्षेप किए जाने की ज़रूरत है।"