मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस का वीडियो आया सामने
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो सामने आया है। लॉरेंस को मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था और कोर्ट ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दी थी।