मूसेवाला के पीछे एक कार में 2 पुलिसकर्मियों के साथ थे उनके पिता, बेटे की हत्या होते देखी
पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में उनके पिता बलकौर सिंह के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। बकौल बलकौर, उन्होंने बेटे की हत्या होते देखी। एफआईआर के मुताबिक, जब उन्हें पता चला कि मूसेवाला बिना सुरक्षा के निकले हैं तो वह सिक्योरिटी में लगे दोनों पुलिसकर्मियों को कार में लेकर उनके पीछे गए थे।