मूसेवाला के हत्यारों द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल की गई कार पंजाब के मोगा में लावारिस मिली
पुलिस ने सोमवार को बताया कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों ने मानसा से भागने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया था, वह मोगा (पंजाब) में लावारिस मिली है। पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम ने सफेद ऑल्टो कार की जांच की और उससे उंगलियों के निशान लिए। बकौल पुलिस, कार से एक गिलास और पानी की 2 बोतलें मिलीं।