मूसेवाला को मारने के लिए हथियार देने वाले आर्म्स डीलर को यूएस में हिरासत में लिया गया: रिपोर्ट
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी व हथियार डीलर धर्मनजोत सिंह काहलों को कैलिफोर्निया (अमेरिका) में हिरासत में लिया गया है। 'टीओआई' ने सूत्र के हवाले से बताया है कि धर्मनजोत गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है और उसने मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार मुहैया कराए थे।