मूसेवाला पर हमले के बाद उनकी कार के शीशे पर गोलियों से हुए कई छेद का वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की कार पर हमले के बाद उसके शीशे पर हुए कई छेद दिखाई दे रहे हैं। इस घटना पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, "पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है।"